रायपुर । लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार पर पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन हुआ। कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार भी इस बैठक में शामिल हुए। खबरों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर सभी प्रत्याशियों से एकांत में चर्चा की गई।