सुहेला । सुहेला-बलौदाबाजार मार्ग पर बुधवार शाम 4 बजे एक ट्रक ने सडक़ किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मारकर स्नानगृह में घुस गया। हादसे में नहा रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक वाहन का चालक फरार है। सुहेला पुलिस थाना ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सुहेला से बलौदाबाजार की ओर जा रहे ट्रक (क्रमांक सीजी 07 बीएल 7516 एचटीसी) ने बलौदा बाजार से सिमगा जा रहे वाहन (सीजी 22 ए सी 1323) दुर्गा कैरियर के वाहन के बाजू से खड़े ट्रक (सीजी 04 जेसी 4929) को टक्कर मारते हुए देवा ढाबा में बने स्नानगृह में जा घुसा ।जिससे दुर्गा कैरियर के ड्राइवर मध्यप्रदेश निवासी वीरेंद्र परिहार की ट्रेलर से दबने से मौत हो गई। दुर्गा कैरियर बलौदबाजार के वाहन ( सीजी 22 एसी 1323) के चालक वीरेंद्र परिहार देवा ढाबा सुहेला के पास सडक़ किनारे वाहन खड़ा कर ढाबे में बने पानी टंकी में नहा रहा था। उसी के बाजू में खड़े एटीए ट्रांसपोर्ट के ट्रक (सीजी 04 जेसी 4929, जो कि अल्ट्राटेक सीमेंट रावन से सीमेंट लोड कर सिमगा की ओर जा रहा था) को HTC ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर वाहन (सीजी 07 बी एल 7516) ने टक्कर दिया। जिससे वीरेंद्र परिहार की मौत हो गई। HTC ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर वाहन को सुहेला निवासी सुनील देवार (26) चला रहा था।