रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत की खबर सुनकर मुख्यमंत्री सीधे अस्पताल पहुंचे हैं, जहां डाक्टरों से बातचीत के बाद वो वापस लौट आये हैं। मुख्यमंत्री की मां की तबीयत की निगरानी में कई डाक्टर लगे हुए हैं।