रायपुर । संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र ने तहसील दफ्तर में छापा मारा है। आयुक्त अपने तमाम दल-बल के साथ तहसील ऑफिस पहुंचे हुए हैं। दरअसल काफी समय से लोगों से शिकायत मिल रही थी कि बी1 और खसरा समेत तमाम चीजों को लेकर भारी लेटलतीफी हो रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद आयुक्त पूरी टीम के साथ तहसील दफ्तर पहुंचे हुए ।