

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दाऊ कल्याण सिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में मौतों के आकड़ों का खबर प्रकाशित करने ने बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद मामले पर संज्ञान लिया है। टीएस सिंहदेव ने जिम्मेदार अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि मैं खुद जाकर डीकेएस अस्पताल का व्यवस्था का जायजा लूंगा। 5 महीने में 1000 से अधिक लोगों की मौत होना एक बड़ी चिंता की बात है औऱ यह जांच का विषय है।
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मौतों के बढ़ते आकड़े को देखते हुए जांच कर समीक्षा करने की बात कहीं है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार ट्रामा सेंटर, नए टेक्नोलॉजी की व्यवस्था करने को कहा है। मंत्री ने अधिकारियों को बजट बनाकर रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। साथ ही लापरवाही सामने आने पर की कार्रवाई करने की बात कही है।
आगे उन्होंने कहा कि जीवन और मौत के बीच जूझ रहे मरीज यहां आते हैं और पहले कही और इलाज कराते है। क्रिटिकल कंडिशन में आते है। ये भी कारण हो सकता है। ये सुनी सुनाई बात है, लेकिन क्या कारण है समीक्षा के बाद ही पता चल पाएगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हमारे संवाददाता सत्यपाल सिंह से इसी मुद्दे पर खास बातचीत की है।