
publicuwatch24.com,जशपुर। जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा डोंडराही में मंगलवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला. ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची. जांच के बाद मृत मोर को अपने कब्जे में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम के लिए स्पेशल टीम बुलाई गई है. फिलहाल अभी मोर के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.
इस संबंध में कुनकुरी वन परिक्षेत्र रेंजर ने बताया कि हमारी टीम मौके पर पहुंची थी. मृत मोर को कुनकुरी रेंज में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाया कि मौत कैसे हुई.