
publicuwatch24.com,कांकेर। सिलगेर गोलीकांड के विरोध में आदिवासी समाज ने आज प्रदर्शन किया. जिले के चारामा में विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक मनोज मंडावी का निवास घेरने की कोशिश की. जिसे पुलिस ने रोक लिया।
दो महिला पुलिस कर्मी घायल
प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने बेरिकेट्स तोड़ दिया. धक्का मुक्की के दौरान दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।
‘सिरगेर प्रदर्शन में बेगुनाह की मौत’
समाज के लोगों ने सिलगेर में शांति पूर्वक आंदोलन के दौरान बेगुनाह आदिवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सिलगेर प्रदर्शन में फायरिंग, 3 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि 17 मई को सिलगेर पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था. इस दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की फायरिंग में 3 लोगों की मौत हुई थी. इस गोलीबारी में 15-20 ग्रामीण घायल हुए थे, जबकि 4 लोगों की हालत नाजुक थी. पुलिस के पास 3 डेड बॉडी थे. अब इसे लेकर विवाद जारी है।