
रायपुर । छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उत्पाद से बायो फ़्यूल उत्पादन बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है ।
अभी सबसे ज्यादा विदेशी धन पेट्रोलियम पदार्थों में लग रहा है. खेती को लाभ का धंधा बना दिया जाए, तो लोग नौकरी के पीछे नहीं भागेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पाद से यदि हम बायोफ्यूल बनाएंगे, तो लोगों को लाभ भी होगा, रोजगार मिलेगा, नैसर्गिक संसाधनों का नुकसान कम होगा. विदेशी धन भी बचेगा. इसे निरंतर बनाया जा सकता है. धान और गन्ना से रॉ मटेरियल उपलब्ध हो जाएंगे ।
इस कार्यशाला में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह भी शामिल हुए. कार्यशाला में देशभर के कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहे ।