कांकेर । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने वन विभाग के डिपो में आग लगा दी. नक्सलियों के डर से वनकर्मी भाग खड़े हुए. मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 3 जगहों पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है । करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दादापुर से 7 किलोमीटर दूर कुरुंडी गांव के जंगल में आगजनी की है। नक्सलियों ने क्षेत्र में दहशत फ़ैलाने बैनर भी लगाया है. जांबुलखेड़ा, रामगढ़ और कुरुंडी में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है ।