
publicuwatch24.com,कांकेर। जिले के आमाबेड़ा मार्ग पर नक्सलियों ने रविवार को आईईडी ब्लास्ट कर दिया था. आज इस मामले की जांच करने डीआरजी की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
कल एंबुश के खतरे के चलते फोर्स नहीं पहुंची थी. आज सुबह नक्सलियों ने उसी जगह पर बैनर बांध चेतावनी दी है. इसमें आमाबेड़ा सड़क निर्माण रोकने की धमकी दिया गया है. बैनकर में लिखा है कि अगर निर्माण कार्य बन्द नहीं किया गया, तो गाड़ियों में आगजनी कर दी जाएगी. बता दें कि यह बैनर कुएमारी एरिया कमेटी ने लगाया है।
नक्सली चेतावनी के बाद भी जवान मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल डीआरजी जवान मार्ग बहाल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।