Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    November 18, 2026

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
    • स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
    • दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
    • सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

      November 18, 2026

      स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

      November 18, 2026

      दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

      November 18, 2026

      सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

      November 18, 2026

      बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

      November 18, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » अनुमति नहीं उसने भी खोली दुकान, भीड़ उमड़ी तो निगम ने किया सील
    रायपुर

    अनुमति नहीं उसने भी खोली दुकान, भीड़ उमड़ी तो निगम ने किया सील

    adminBy adminMay 7, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
     publicuwatch24.com,रायपुर। लॉकडाउन में राहत को लेकर जारी आदेश को लेकर गलतफहमी के चलते गुरुवार को कई ऐसे दुकानें भी खुल गईं, जिसे खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने मोहल्लों की किराना दुकानों के और सब्जी वालों को ही कारोबार की छूट दी, लेकिन छोटे कारोबारी इस आदेश को समझ नहीं पाए। सुबह 8 बजे के बाद से ही चाय-पान ठेले, बेकरी, मिठाई, डेली नीड्स यहां तक कि सुपर मार्केट के भी शटर उठ गए। दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ भी लगने लगी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और निगम के अफसर की टीम पहुंची और दुकानों को बंद करवाया गया। इस दौरान कई जगह जबरदस्त विवाद की स्थिति पैदा हुई। शासन का आदेश बताकर कुछ व्यापारी बंद करवाने पहुंचे पुलिस व निगम अफसरों से उलझ गए। इस दौरान अलग-अलग इलाके की 20 दुकानें सील किया जा चुका था। सब्जी वाले छूट न होने के बावजूद सड़क पर दुकानें सजाकर बैठ गए थे। उन्हें केवल ठेले पर सब्जी बेचने की अनुमति है, इसके बावजूद आधा दर्जन वार्डों में सड़क पर सब्जी लगाने वालों को खदेड़ा गया। इस दौरान भी व्यापारियों का पुलिस वालों के साथ विवाद भी हुआ। कारोबारियों का कहना था कि जरूरत के सामान की दुकानें खोलने की अनुमति है खासतौर पर खाने-पीने की। पुलिस के जवानों और अफसरों ने उन्हें कलेक्टर का आदेश दिखाया। इसके बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो कई जगहों पर दुकानें सील की गई। कुछ जगह तो कारोबारियों को एफआईआर की चेतावनी दी गई, तब वे शांत हुए। पुलिस और निगम की सख्ती के बाद ही दोपहर तक बिना अनुमति वाली दुकानें बंद हो पाई। 
    सुपर मार्केट किया सील संतोषी नगर, आमापारा, मोवा, पंडरी, टाटीबंध, हीरापुर समेत कई जगहों पर सुपर बाजार व डिपार्टमेंटल स्टोर भी खुल गए। शटर के अंदर से लोगों को सामान बाहर लाकर दिया जा रहा था। कई जगहों पर तो लोगों को भीतर भी इंट्री दी जा रही थी। इस दौरान रिलायंस स्मार्ट बाजार भी खुला मिला। निगम अफसरों ने उसे सील कर दिया। शाम 5 बजे तक सबको अनुमति दें छत्तीसगढ़ चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने किराना, सब्जी दुकानों, बैंकों को छूट देने और अमेजॉन-फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों को प्रतिबंधित करने के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने फिर से एक बार सभी बाजारों को एक तय समय के लिए खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ दुकानें खोलने और कुछ को बंद करने से ही कंफ्यूजन होता है। इसलिए शाम 5 बजे तक सभी तरह के कारोबार को अनुमति दें। 
    डूमरतराई में प्लास्टिक व अन्य दुकान भी खुले 
    कलेक्टर द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार थोक बाज़ारों के खुलने का समय रात 11 से सुबह 4 बजे तक का है लेकिन इसकी आड़ में कुछ थोक व्यापारी प्लास्टिक और अन्य चीज़ों का भी कारोबार कर रहे है। थोक व्यापारी जरुरी राशन सामानों के साथ-साथ अन्य सामानों का भी क्रय विक्रय कर रहे है। माना डूमरतराई थोक बाजार में ना केवल राशन दुकानें बल्कि कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट का भी क्रय-विक्रय किया जा रहा है। थोक बाजार में 250 दुकानों को अनुमति मिलने की खबर है, लेकिन 700 से ज्यादा दुकानें खुल रही हैं। 
    सीएनए वेजेंट्स दिन में भी खुला 
    कलेक्टर का स्पष्ट आदेश है कि डिपार्टमेंटल स्टोर्स और मॉल सिर्फ होम डिलीवरी करेंगे और गली-मौहल्ले के किराना दुकाने ही ग्राहकों को सामान बेच पाएंगे। वही हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड का सीएनए वेजेंट्स सुपर बाजार 400 स्टाफ काम करते है। इस जगह ना तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग है और ना ही कोई मास्क का प्रयोग कर रहा है। जिला प्रशासन के नोडल अधिकारियों को राजधानी के सभी प्रमुख माल और सुपर बाजार में आदेश की अवहेलना को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। 
    कारोबारियों पर सख्ती बेवजह, चेंबर बना मूकदर्शक: राजेश वासवानी 
    लॉकडाउन के दौरान अनधिकृत कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ निगम की टीम कड़ी कार्रवाई कर रही है आज भी सुबह जवाहर नगर में विजय आलू भण्डार के खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना वसूला। वही रामसागर पारा में जय बाबा ट्रेडर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और 20 हज़ार जुर्माना वसूला गया है। वही संतोषी नगर में एक डिपार्टमेंटल स्टोर खुला मिला। शटर के अंदर से लोगों को सामान बाहर लाकर दिया जा रहा था। इस स्टोर की पार्किंग में भी बड़ी तादाद में किराना सामान रखा था, जिसे लोगों को बेचा जा रहा था। ये तो व्यापारियों के लिए पक्षपात रवैया जिला प्रशासन का है। जिसका विरोध करते हुए व्यापारिक संघ के नेता राजेश वासवानी ने कहा कि पहले से ही व्यापारी लॉकडाउन की मार को झेल रहा है और निगम द्वारा दुकानों को सील किया जा रहा है, उसके बाद भी चेंबर खामोश है। आगे उन्होंने ने बताया कि जिस दुकान को सील किया गया वहा चेंबर का कोई प्रतिनिधि भी शामिल नहीं हुआ। एक तो व्यापारी पहले से ही परेशान है और सरकार के दिए आदेश अनुसार आलू-प्याज की दुकाने और राशन की दुकाने खुलने की अनुमति मिली थी। अगर कोई दुकानदार इस गाइडलाइन को समझ नहीं पा रहा है तो उसके दुकान को हिदायत देकर बंद करना चाहिए ना कि जुर्माना वसूल करना चाहिए। टटये तो व्यापारियों पर एक तरह का अत्याचार हो रहा है और सबसे बड़ी बात व्यापारियों के प्रतिनिधि और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इस मामले का विरोध ना करके चुप्पी साधे हुए है। चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी क्या प्रशासन से डर रहे है या उनमे क्षमता नहीं है काम करने की।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    November 18, 2026

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    By Publicuwatch AutherNovember 18, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 18 नवंबर 2026 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में…

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    November 18, 2026

    स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान

    November 18, 2026

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

    November 18, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.