
publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। पलारी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा में नहर किनारे खेत में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर युवक का धड़व सिर से अलग पडा़ हुआ है. वारदात की सूचना मिलते ही पलारी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसमें पता चला कि सिरकटी लाश ग्राम कुसमी के कमलेश मनहरे की है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम रायपुर से बुलाई गई है।
इस वारदात के बारे में जब मृतक की पत्नी से पूछा गया तो उसने घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है. वहीं मृतक को मानसिक रोगी बताया है. मृतक की मां बताई कि मृतक नशे का आदी था पर घटना कैसे हुई वह नहीं जानती है. वह रात को घर से निकला था. उसके बाद वापस नहीं आया है. आज उसकी लाश मिली है।
इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सिर धड़ से अलग है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान मे रखकर जांच कर रही है. जांच के बाद ही आरोपी का पता चल पाएगा।
बता दें कि घटनास्थल और मृतक के गांव की दूरी लगभग पांच किलोमीटर से अधिक है. ऐसे में सवाल उठता हे कि मृतक वहां पहुंचा कैसे, जबकि गांव में उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है. फिलहाल पलारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।