रायपुर । एयर स्ट्राइक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया, ट्वीट में लिखा- चायवाला, गंगा माँ का लाल, फकीर, चौकीदार, रक्षा विशेषज्ञ, आम विशेषज्ञ के बाद अब वैज्ञानिक का भेष धरने वाले बहुभेषधारी प्रधानमंत्री जी अब बस भी कीजिये! इतने रूप तो कोई बहुरुपिया भी नहीं बदलता!! क्यों अपने अज्ञान से विज्ञान का मजाक उड़वा रहे हैं मोदी जी ।