
publicuwatch24.com,राजनादगांव। कोरोना जांच करने पहुंचे लोगों ने जांच नहीं होने से नाराज होकर डोंगरगढ़ – खैरागढ़ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. सुबह चार बजे से ही लोग लाइन लगाकर जांच करने पहुंचे थे, लेकिन किट नही होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने जांच करने से मना कर दिया. यह पहली बार नहीं है, ऐसा बीते दो दिनों से हो रहा है, जिससे नाराज होकर लोगों ने चक्का जाम कर दिया।