
publicuwatch24.com,बीजापुर। जिले के जंगल में 8 किलो का आईईडी मिला है. जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया. बम जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया गया था।
दरअसल, सीआरपीएफ जवान आज सुबह 7:30 बजे सर्चिंग पर निकले थे. तभी चेरपाल के पास मोदीपारा में आईईडी बरामद किया. सीआरपीएफ ने जंगल में ही बम ब्लास्ट कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।