
रायपुर । शस्त्र व शास्त्र में पारंगत, महर्षि जमदग्नि पुत्र, भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। धर्मपालक एवं न्यायप्रिय परशुराम जी ने समस्त जगत को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की शिक्षा प्रदान की है। वे युगों-युगों तक भारतभूमि पर पूजनीय रहेंगे।
अक्षय तृतीया के पावन मंगलकारी दिवस पर मैं लक्ष्मीपति भगवान विष्णु से हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ। आप सभी भाइयों-बहनों के जीवन में धन-वैभव प्रतिदिन बढ़ता रहे एवं हमारे प्रदेश का यश पुरे विश्व में स्थापित हो ऐसी कामना करता हूँ।