Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

    November 19, 2026

    वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

    November 19, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
    • वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत
    • भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान
    • विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

      November 19, 2026

      वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

      November 19, 2026

      भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

      November 19, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान

      November 19, 2026

      विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका

      November 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » TB की जांच के लिए इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई जाएंगी ट्रूनॉट मशीन
    रायपुर

    TB की जांच के लिए इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई जाएंगी ट्रूनॉट मशीन

    adminBy adminMarch 24, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने सरकार उठा रही कई कदम
     
     
    publicuwatch24.com,रायपुर। TB की वजह से होने वाले स्वास्थ्गत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है. भारत सरकार वर्ष 2025 तक देश से टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. छत्तीसगढ़ भी वर्ष 2023 तक प्रदेश से टीबी के खात्मे के लिए कार्ययोजना पर काम कर रहा है. पूरी दुनिया में इस साल विश्व क्षय दिवस  ‘द क्लॉक इज टिकिंग’ (घड़ी चल रही है) की थीम पर मनाया जा रहा है। 
    वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले एक वर्ष में टीबी की रोकथाम के लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधाएं आई हैं. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2020 में 29 हजार 358 टीबी के मरीजों की पहचान की गई है. जो 2019 की तुलना में 30 प्रतिशत कम है. कोविड-19 की वजह से सेहत की प्राथमिकताओं के बदलने और संसाधन सीमित होने के बावजूद प्रदेश में टीबी के मरीजों की पहचान और उन्हें इलाज उपलब्ध कराने की हर स्तर पर कोशिश की जा रही है। 
    जोखिम समूहों के बीच प्रदेशव्यापी अभियान
    टीबी के मरीजों की पहचान के लिए इस साल (2021 में) जनवरी और फरवरी माह में उच्च जोखिम समूहों के बीच प्रदेशव्यापी अभियान संचालित किया गया है. इस दौरान 189 नए मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दूसरे चरण में टीबी के ज्यादा मरीजों की संभावना वाले विकासखंडों में घर-घर जाकर पीड़ितों की जानकारी ली जाएगी। 
    ट्रूनॉट मशीनों की स्थापना
    टीबी की जांच के लिए प्रदेश भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चरणबद्ध ढंग से ट्रूनॉट मशीनों की स्थापना की जाएगी. वर्तमान में ट्रूनॉट मशीन से स्वाब सैंपलों की जांच कर कोरोना संक्रमण की पहचान की जा रही है. इसके लिए अनेक जगहों पर ट्रूनॉट मशीन लगाए गए हैं. भविष्य में ये मशीनें टीबी की जांच में भी काफी उपयोगी होंगी। 
    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मशीनों की स्थापना 
    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इन मशीनों की स्थापना से लोगों को स्थानीय स्तर पर टीबी की जांच की सुविधा मिलेगी. इससे टीबी के मरीजों की पहचान और इलाज में तेजी आएगी. टीबी की जांच को आसान बनाने के लिए हर जिले में वांलिटियर्स नामांकित किए गए हैं. ये वांलिटियर्स संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब तक पहुंचाएंगे। 
    टीबी से पूर्णतः मुक्त
    ऐसे लोग जो उपचार के बाद टीबी से पूर्णतः मुक्त हो गए हैं, टीबी पीड़ितों के इलाज में उनकी सहायता ली जा रही है. “टी.बी. मितान“ के रूप में इन्हें पहचान और जरूरी प्रशिक्षण देकर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के साथ ही उपचाररत मरीजों की काउंसिलिंग उन्हें सामाजिक-मनोवैज्ञानिक सर्पोर्ट प्रदान करने में मदद ली जा रही है. इससे मरीजों के ठीक होने की दर सुधर रही है। 
    शासकीय क्षेत्र की एकमात्र प्रयोगशाला
    रायपुर में संचालित आईआरएल (इंटरमिडिएट रेफरेंस लैब) वर्तमान में शासकीय क्षेत्र की एकमात्र प्रयोगशाला है. जहां टीबी की पहचान के लिए एलपीए और कल्चर जैसी एडवांस जांच तथा डीआर-टीबी के उपचार की सुविधा है. रायगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेज और एम्स रायपुर में भी इस तरह के एडवांस लैब की स्थापना की जा रही है। 
    इलाज उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित
    टीबी उन्मूलन में निजी क्षेत्र को भी भागीदार बनाने के लिए प्रदेश के छह जिलों में पीपीएसए (Patient Provider Support Agency) नामांकित की जा रही है. इसके माध्यम से निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करा रहे मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन और उनकी जरूरतों के मुताबिक इलाज उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। 
    टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान
    टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान के लिए हर स्तर पर कार्यरत प्रदेश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और सेन्सिटाइज (Sensitise) किया जा रहा है, जिससे कि रोगियों की पहचान कर तत्काल लैब में रिफर किया जा सके. राज्य में पंजीकृत सभी टीबी मरीजों को क्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान प्रति माह 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दिए जाने हेतु उनके बैंक खातों को लिंक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
    टीबी मुक्त छत्तीसगढ़
    टीबी निदान कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर स्तर पर उनकी नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन किया जा रहा है. टीबी से मुक्ति के लिए उठाए जा रहे इन विविध कदमों से उम्मीद की जानी चाहिए कि प्रदेश ’’टीबीमुक्त छत्तीसगढ़’’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होगा. 2023 तक हम हमारे प्रदेश को ’’टीबीमुक्त छत्तीसगढ़’’ बनाने में कामयाब हो पाएंगे। 
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

    November 19, 2026

    वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

    November 19, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

    By Publicuwatch AutherNovember 19, 2026

    दिवंगत आरक्षक के पुत्र को बाल आरक्षक के रूप में दी जा चुकी है अनुकंपा…

    वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

    November 19, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान

    November 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

    November 19, 2026

    वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

    November 19, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.