
publicuwatch24.com,नारायणपुर। देश के सबसे अधिक लोकप्रिय मास्टर ऑफ कुंगफू मिस्टर दिलीप कुमार शनिवार को मावली मेला में सेल्फ डिफेंस के गुर बताएंगे. मास्टर ऑफ कुंगफू बीते कुछ दिनों से नगर की महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
बिलासपुर में जन्मे और पले-बढ़े मिस्टर दिलीप कुमार वर्ष 2002 से निरंतर देश विदेश के सशस्त्र बल और सेना के जवानों सहित युवा, महिलाओं और स्टूडेंट्स को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं. भारी वाहनों को अपने सीने पर चलवाने के साथ-साथ 200 से अधिक निक्कल डिप्स मारने के साथ ही लगभग 2 क्विंटल वजनी व्यक्ति को अपने पीठ में खड़ा करके डिप्स मार सकते हैं।
इसके अलावा एशिया के स्ट्रांगेस्ट मेन मनोज चोपड़ा भी मावली मेला स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपने ताकत से लोगों को रू-ब-रू कराएंगे. 193 किलो वजन वाले रायपुर निवासी मनोज चोपड़ा लंबे अरसे एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किये हुए हैं. मनोज चोपड़ा हवाई जहाज को खींच देते हैं, और गर्म पानी के थैली को हवा से फुलाकर फोड़ सकते हैं, लगभग 1000 पेज के पुस्तक को एक साथ फाड़ने के अलावा ताकत वाले अनेकों काम करने में माहिर हैं।