publicuwatch24.-बस्तर। दीपावली के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों के बीच पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचकर सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दिवाली की खुशियां मना रहे हैं। उनके आगमन से जवानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पहली दीवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।
आप सभी मेरे परिवार के सदस्य- PM मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में और दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय रोशनी का यह शुभ त्योहार मना रहे हैं। लोग दूर-दूर से अपने घरों में लौट रहे हैं। यह परिवारों और प्रियजनों के लिए एक साथ आने और जश्न मनाने का एक बड़ा अवसर है। मैं भी दिवाली मनाने के लिए आप सबके बीच आया हूं। जो लोग सीमाओं पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करते हैं, राष्ट्र के रक्षक और भारत माता के वीर पुत्र-पुत्रियां, आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं।
साल 2026 की ये दीवाली विशेष है- PM मोदी
वहीं उन्होंने आगे कहा कि साल 2026 की ये दीवाली वाकई विशेष है! ये पहली दीवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। ये पहली दीवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। ये पहली दीवाली है, जब करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के भय को परास्त कर चुके हैं।
47 साल बाद, पहली बार ऐसा हुआ है, जब पिछले एक वर्ष में CRPF के एक भी जवान को duty के दौरान जान नहीं गंवानी पड़ी। ये देश की सही नीतियों और दृढ़ इच्छाशक्ति की जीत है। हमने सेवा भाव से नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों के जीवन को बदला। इसलिए, नक्सलवाद से पीड़ित लोग भी सरकार और सुरक्षाबलों के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। आज एक तरफ 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। दूसरी ओर, देश में नक्सली हिंसा का भी अंत हुआ है।
सोशल मीडिया पर दी जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उनके बस्तर दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुबह सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामनाओं वाला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।”
इससे पहले 7 नवंबर को प्रधानमंत्री ने लगभग 50 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया था। पारंपरिक परिधान और माथे पर तिलक लगाए पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि दीपोत्सव का पावन त्योहार अंधेरे के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने प्रार्थना की थी कि दीपावली और आने वाले दिन सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। इसी दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि इस बार भी वह जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।
2014 से जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा निभा रहे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से लगातार जवानों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2014 में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन बेस कैंप से की थी। इसके बाद अलग-अलग वर्षों में उन्होंने देश के विभिन्न सीमावर्ती और सैन्य क्षेत्रों में जवानों के साथ दीपावली मनाई।
Trending
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
Sunday, November 8
