Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की

    October 29, 2026

    महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

    October 29, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की
    • महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध
    • राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट
    • CM साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर प्रतिमा का किया अनावरण
    • मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब ‘अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ होगा
    • ‘यूफोरिया-2026’ में गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मुख्य सचिव ने कहा – तकनीक आपको सक्षम डॉक्टर बनाएगी, लेकिन संवेदनशीलता आपको बेहतर डॉक्टर बनाएगी
    • रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती
    • जल जीवन मिशन से आमगांव में बदली तस्वीर, 648 ग्रामीणों को घर पर मिल रहा स्वच्छ पेयजल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की

      October 29, 2026

      महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

      October 29, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

      October 29, 2026

      CM साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर प्रतिमा का किया अनावरण

      October 29, 2026

      मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब ‘अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ होगा

      October 29, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती
    रायपुर

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 29, 2026Updated:October 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24! रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के तहत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी इस आदेश में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर के खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, कबीर नगर और राजेंद्र नगर सहित विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। इसके अलावा महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी पदस्थापना संबंधी बदलाव किए गए हैं।
    राज्य मंत्री शिकायत निवारण महिला थाना और पिंक गश्त में भी बदलाव तबादला आदेश के अनुसार, खमतराई थाने में पदस्थ ज्योति राजपूत को महिला थाने में पदस्थ किया गया है। वहीं, डीडी नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल साहू को रक्षित केंद्र भेजा गया है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक स्वलेहा शेख को आमानाका थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आमानाका थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सरिता यादव को रक्षित केंद्र अंतर्गत महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में भेजा गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को खमतराई थाना और सरस्वती नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ऑसकर केरकेट्टा को रक्षित केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। खम्हारडीह थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार गणोरकर को यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।
    कोतवाली, सिविल लाइन और टिकरापारा में नई तैनाती आदेश के तहत गुढ़ियारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे को रामनगर चौकी भेजा गया है। कोतवाली थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा को महिला थाने में तैनाती दी गई है। रक्षित केंद्र अंतर्गत एसीपी कोतवाली कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक मेहत्तर सिंह गोआर्य को खम्हारडीह थाना भेजा गया है। वहीं, सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक खेमराज वर्मा को रक्षित केंद्र अंतर्गत एसीपी सिविल लाइन कार्यालय में पदस्थ किया गया है। महिला थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक प्रमीला कुंजाम को कोतवाली थाने में भेजा गया है। वहीं, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद जांगड़े का डीडी नगर थाने के लिए पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें महिला थाने में ही यथावत रखा गया है।
    टिकरापारा, तेलीबांधा और डीडी नगर में भी फेरबदल रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक लेखा अग्रवाल को सिविल लाइन थाना, जबकि सिविल लाइन थाने में पदस्थ चंद्रकला साहू को टिकरापारा थाने में स्थानांतरित किया गया है। टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल को तेलीबांधा थाना भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक दानेश्वर वर्मा और एकेश्वर वर्मा को डीडी नगर थाने में नई पदस्थापना दी गई है। इसी तरह टिकरापारा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रमोद सिंह चंदेल को राजेंद्र नगर थाना और डीडी नगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सरस्वती सिन्हा को कंट्रोल रूम भेजा गया है।
    रक्षित केंद्र से कई पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा तबादला आदेश में रक्षित केंद्र से भी कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है। महिला आरक्षक बबीता बांधे को तेलीबांधा, आरक्षक विकास तिवारी को गंज थाना और महिला आरक्षक डिगेश्वरी ध्रुव को महिला थाने में भेजा गया है। आरक्षक अजय कुमार लकड़ा को यातायात विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। वहीं, टिकरापारा थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में कार्यरत आरक्षक कमलेश दीवान को रक्षित केंद्र भेजा गया है। कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला आरक्षक अनिता द्विवेदी को टिकरापारा थाना, रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक प्रशांत कुमार साहू को कबीर नगर थाना और कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक डोमार सिंह देव को आमानाका थाना भेजा गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक तुकेश्वर कुमार सिन्हा को टिकरापारा थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश रायपुर कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। आदेश के अनुसार, सूची में शामिल 29 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है, जबकि एक कर्मचारी का पूर्व स्थानांतरण निरस्त कर वर्तमान पदस्थापना यथावत रखी गई है। इस फेरबदल के तहत राजधानी के विभिन्न थानों, पुलिस सहायता केंद्रों, महिला पेट्रोलिंग और यातायात शाखा में कर्मचारियों की तैनाती बदली गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की

    October 29, 2026

    महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

    October 29, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

    October 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की

    By Publicuwatch AutherOctober 29, 20260

    राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा publicuwatch24.-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की…

    महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

    October 29, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

    October 29, 2026

    CM साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर प्रतिमा का किया अनावरण

    October 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की

    October 29, 2026

    महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

    October 29, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

    October 29, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.