publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में प्रलोभन और दबाव के माध्यम से होने वाले अवैध मतांतरण को रोकने के लिए सरकार ने कानूनी घेराबंदी तेज कर दी है। गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक में प्रस्तावित ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक’ के मसौदे पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जबरन होने वाली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए है। गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विधेयक के कानूनी पहलुओं पर मंथन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी को धर्म के प्रचार का अधिकार है, लेकिन प्रलोभन या धमकी से मंतातरण कराना संवैधानिक रूप से गलत है।
सरकार का प्रयास है कि नया कानून इतना मजबूत और तर्कसंगत हो कि उसे न्यायालय में चुनौती न दी जा सके। समिति अन्य राज्यों के मतांतरण विरोधी कानूनों और उनके समक्ष आई कानूनी अड़चनों का भी बारीकी से अध्ययन कर रही है। सूत्रों की मानें तो सभी संवैधानिक पहलुओं को सुरक्षित करने के बाद इस ऐतिहासिक विधेयक को फरवरी-मार्च 2026 के बजट सत्र में विधानसभा में पेश किया जा सकता है। सरकार का दावा है कि इस कानून से खासकर आदिवासी क्षेत्रों में आ रही शिकायतों का समाधान होगा और सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।
Trending
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना : सशक्त दाम्पत्य, आत्मनिर्भर जीवन और सम्मान की नई पहचान
- छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के दो साल हुए पूरे
- सिरपुर महोत्सव 2026: विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की व्यापक तस्वीर
- बजट सत्र के दौरान धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश करेगी साय सरकार
- रायपुर में सराफा कारोबारी से 28 लाख की ठगी
- छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0: दूरदर्शी पहल से एक क्लिक में उद्योगों को मिल रही मंजूरी, निवेश- रोजगार का नया केंद्र बना प्रदेश
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
- जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Saturday, January 31
