आलू खाना सबको पसंद होता है, खासकर बच्चे बड़े चाव से आलू खाते हैं। यह सब्जियों का राजा होता है, आप इसे किसी भी सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं। आलू का छिलका पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, आयरन, विटामिन-सी, विटामि-ए और भी कई गुण मौजूद होते हैं, इसलिए छिलके सहित आलू का सेवन कर सकते हैं।

2. मूली

सर्दियों में मूली खूब मिलती है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। कुछ लोग मूली का छिलका उतार कर खाते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। आप छिलके सहित मूली का सेवन कर सकते हैं, इसमें फाइबर, पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जिसके कई फायदे हैं।

3. खीरा

आमतौर पर लोग खीरे का उपयोग सलाद के रूप में करते हैं। अक्सर लोग इसके छिलके को उतार कर खाना पसंद करते हैं। खीरे को छिलके सहित खाने से ज्यादा लाभ मिलता है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

4. शकरकंद

शकरकंद के छिलके में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती हैं। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप छिलके सहित इसका सेवन करते हैं, तो यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी मदद करता है।

कद्दू को सेहत का खजाना माना जाता है। कई लोग इसे छिलके सहित खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग कद्दू का छिलका उतार कर खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन-ए, आयरन, पोटैशियम और भी कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, इसलिए छिलका सहित कद्दू स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक साबित होता है।